नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद वीएस तोमर ने बुधवार को कहा कि किसान पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हैं और उन्हें लगता है कि किसान समृद्ध होंगे तो देश की समृद्धि होगी। इसलिए उन्होंने किसानों के लिए बजट का आवंटन बढ़ा दिया है।
आगे राज्यसभा सांसद ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि पीएम द्वारा शुरू की गई ‘किसान सम्मान नीति’ में अब तक 2 लाख करोड़ से अधिक रुपया किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है। बीजेपी राज्यसभा सांसद ने कहा हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। हम मार्केटिंग, वैल्यू एडिशन और डायवर्सिफिकेशन पर भी काम कर रहे हैं जो लंबे समय से नहीं हुआ था। मोदी सरकार के तहत किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए 2016 में 1984 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक दलवाई की अध्यक्षता में एक समिति ‘डबलिंग फॉर्मर्स इनकम कमेटी’ गठित की थी। समिति 2018 में 2015-16 की थोक कीमतों के आधार पर 2022 तक किसानों की सालाना आय दोगुना करने के सुझाव के साथ अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। यूपी से राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर भी इस समिति के सदस्य रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
4 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
7 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines