Bhiwani Killing: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हरियाणा के भिवानी में दो युवकों की हत्या को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि भाजपा आरोपियों की रक्षा कर रही है और हरियाणा सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि मैं जुनैद और नसीर की हत्याओं की निंदा करता हूं। यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हिंसा है। ओवैसी ने कहा कि देश में एक संगठत के लोगों में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत व्याप्त है। मैं भाजपा सरकार और पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं?
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, “क्या यह मुसलमानों को परेशान करने की भाजपा की नीति है? क्या पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब देंगे।” भिवानी की घटना पर AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि भाजपा सक्रिय रूप से ऐसे कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दे रही है जो ‘गौ-रक्षक’ होने की आड़ में लोगों की हत्या कर रहे हैं और जबरन वसूली कर रहे हैं। उन्हें ऐसे लोगों को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए।
ओवैसी बोले- आरोपियों को बचा रही है बीजेपी
एआईएमआईएम प्रमुख ने मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा और पुलिस की मिलीभगत है। उन्होंने कहा, “जब तक हरियाणा सरकार आरोपियों की रक्षा करना जारी रखती हैं, तब तक जुनैद और नसीर को न्याय नहीं मिल पाएगा। हरियाणा सरकार कुछ नहीं करेगी क्योंकि वे उनकी रक्षा कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि पीड़ितों के परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा।”
उन्होंने कहा, “इन सभी आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने नहीं की।”
क्या है मामला?
राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था और उनके शव गुरुवार सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले। मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राजस्थान के भरतपुर में उनके गांव से बजरंग दल से जुड़े गो रक्षकों ने उनका अपहरण कर लिया था।
राजस्थान पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस जघन्य घटना की निंदा की और कहा कि पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines