Ilaiyaraaja Shared Unseen Photo Of His Daughter Bhavatharini : नेशनल अवार्ड विजेता गायक और दिग्गज संगीतकार भवतारिणी का गुरुवार को श्रीलंका में 47 साल की उम्र में निधन हो गया था। भवतारिणी प्रख्यात कंपोजर इलैयाराजा की बेटी थीं। इलैयाराजा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट में अपनी बेटी के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उन्हें छोटी सी भवतारिणी के साथ देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने ‘मेरी प्यारी बेटी’ लिखा। रिपोर्ट्स के अनुसार भवतारिणी की तबीयत पिछले 5 महीनों से ठीक नहीं थी। आयुर्वेदिक इलाज के लिए वह भारत से श्रीलंका गई थीं। 25 जनवरी को शाम करीब 5.30 बजे उनका निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार उन्हें लिवर कैंसर था।
कमल हासन ने भी जताया दुख
कई तमिल सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर भवतारिणी के अचानक निधन पर दुख जताया है। मशहूर अभिनेता कमल हासन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अपने भाई इलैयाराजा को कैसे सांत्वना दूं। भवतारिणी के निधन को न तो स्वीकार किया जा सकता है और न बर्दाश्त किया जा सकता है। भवतारिणी के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने भी उनके निधन पर खेद व्यक्त किया है।
भवतारिणी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप प्रभुदेवा की रासैया में डेब्यू करने के साथ ही छोड़ दी थी। उन्होंने निर्देशक रेवती की साल 2004 में आई फिल्म फिर मिलेंगे के लिए म्यूजिक कंपोज भी किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन और सलमान खान लीड रोल में थे। बता दें कि उनका आखिरी म्यूजिक एल्बम मलयालम की एक फिल्म ‘मायनाधि’ के लिए था।
ये भी पढ़ें: पुलिसवाले ने आग से ‘खेलकर’ बचाई दिव्यांग की जान
ये भी पढ़ें: बोले केजरीवाल- रामराज्य से प्रेरित है दिल्ली सरकार
ये भी पढ़ें: जानिए कैसी रही थी देश की पहली गणतंत्र दिवस परेड
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
7 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
11 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
17 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
30 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines