Bharat Ratna to Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। जानकारी के अनुसार घोषणा करने के बाद पीएम ने उनसे बात भी की और उनको इसके लिए बधाई भी दी। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर आम कार्यकर्ता के रूप में से शुरू किया और देश के उपप्रधानमंत्री पद तक जिम्मकदारी संभालकर देश की सेवा की।
आदर्शों का राजनीतिक जीवन में पालन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा- वह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने देश के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी देश की सेवा की और अपनी पहचान बनाई। उनका कहना था कि उनके मार्गदर्शन से हमेशा हमें देश सेवा और जनसेवा करने की प्रेरणा मिली। आगे पीएम ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन ने अलग ही अनुकरणीय मानक स्थापित किए हैं, जिनका हम सब अपने राजनीतिक जीवन में पालन करते हैं।
राष्ट्रीय एकता के लिए काम किया
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए अपनी फोटो भी शेयर की। उन्होंने आगे कहा-आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए काम किया है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अवसर मिला। जानकारी के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर साल 1927 में कराची (वर्तमान में पाकिस्तान) में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा लाहौर में हुई है। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines