Bharat Ratna to Lal Krishna Advani: भारत रत्न सम्मान मिलने की घोषणा होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार ने पीएम मोदी का आभार जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जैसे ही भाजपा नेता को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की आडवाणी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों का तांता लग गया। इस दौरान आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ नजर आए।
बेटी प्रतिभा आडवाणी ने मां को किया याद
वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ बाहर आए। इस दौरान उनकी आंखे नम थीं, उन्होंने हाथ जोड़कर घर पहुंचे लोगों और मीडिया का अभिवादन किया। वहीं, बेटी प्रतिभा आडवाणी ने पिता को लड्डू खिलाकर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने की खुशी जताई। मीडिया को दिए बयान में प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि दादा (लालकृष्ण आडवाणी) को देश के शीर्ष पुरस्कार भारत रत्न मिलने से पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि आज मां (कमला आडवाणी) की काफी याद आ रही है। बता दें लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का देहांत साल 2016 में हुआ था।
सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान
मीडिया को दिए बयान में प्रतिभा आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से वह और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है और वह इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं। उनका कहना था कि सार्वजनिक जीवन में उनके पिता का बड़ा योगदान है और सरकार का उन्हें यह सम्मान देना बेहद हर्ष की बात है।
उपप्रधानमंत्री पद तक का सफर
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से उपप्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी और भाजपा की सरकार में अलग-अलग कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली।
ये भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines