Bharat Ratna 2024 : केंद्र सरकार ने इस साल भारत रत्न से सम्मानित की जाने वाली शख्सियतों के नाम का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को पहले ही भारत रत्न दिए जाने का ऐलान हो चुका है।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न हमारी सरकार का सौभाग्य
चौधरी चरण सिंह को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों के अधिकारों व उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
नरसिम्हा राव ने शुरू किया था आर्थिक विकास का नया दौर
वहीं, नरसिम्हा राव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की सेवा की। उनकी विजनरी लीडरशिप भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में काफी अहम रही थी। उन्होंने देश की समृद्धता और विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने आर्थिक विकास के एक नए दौर की शुरुआत की थी।
कृषि के क्षेत्र में डॉ. स्वामीनाथन ने निभाई थी अहम भूमिका
इसके साथ ही डॉ. एमएस स्वामीनाथन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में कृषि और किसानों के हित के लिए उनके योगदानों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। एमएस स्वामीनाथन ने खेती के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि एमएस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति यानी ग्रीन रिवॉल्यूशन शुरू करने का श्रेय जाता है।
ये भी पढ़ें: FD पर ये 7 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में अचानक क्यों भड़क उठी हिंसा?
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी का तंज
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
3 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
12 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines