हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जिन्हें सरकार ने दिया भारत रत्न, उनकी बेटी बोली- किसानों के साथ क्रिमिनल जैसा व्यवहार बंद हो

MS Swaminathan: कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी ने कहा कि अगर मेरे पिता का सरकार सम्मान करती है तो किसानों को साथ लेकर चले।

विज्ञापन
किसानों के साथ क्रिमिनल जैसा व्यवहार बंद हो, 'भारत रत्न' की बेटी ने की सरकार से मांग

Bharat Ratna MS Swaminathan: केंद्र की मोदी सरकार ने हरित क्रांति के जनक और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। हालांकि, उनकी बेटी मथुरा स्वामीनाथन का कहना है कि एमएस स्वामीनाथन का सम्मान अगर सरकार करती है तो किसानों को साथ लेकर चले।

‘किसान हमारे अन्नदाता हैं’

दिल्ली के पूसा में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मधुरा स्वामीनाथन ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके साथ अपराधियों की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने किसानों के विरोध पर हरियाणा सरकार के बयान का जिक्र किया था।

विज्ञापन

‘ये किसान हैं, अपराधी नहीं हैं’

मधुरा स्वामीनाथन ने कहा कि पंजाब के किसान आज दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। मेरा मानना है कि अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में उनके लिए जेलें तैयार की जा रही हैं, बैरिकेडिंग की जा रही है। उन्हें रोकने के लिए हर तरह की चीजें की जा रही हैं। सरकार को समझना चाहिए कि ये किसान हैं, अपराधी नहीं हैं।

विज्ञापन

किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई बेनतीजा हुई बैठक

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 12 फरवरी को किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हुई थी। यह बैठक बिना किसी नतीजे के संपन्न हुई, जिसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया और मंगलवार से दिल्ली की ओर बढ़ने लगे।  संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने इसका ऐलान किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: घायल किसान को राहुल गांधी ने लगाया फोन, पूछा- कैसे हैं आप

मधुरा स्वामीनाथन कौन हैं?

विज्ञापन

मधुरा स्वामीनाथन बेंगलुरु के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में आर्थिक विश्लेषण इकाई की प्रमुख हैं। मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, मधुरा ने नवंबर 2021 से एमएस स्वामीनाथन द्वारा जारी एक बयान साझा किया, जहां उन्होंने अपने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले पर खुशी व्यक्त की थी। एमएस स्वामीनाथन का पिछले साल सितंबर 2023 में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कहा था- हमारी कृषि का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम तीन मोर्चों पर क्या प्रभाव डाल सकते हैं: उत्पादन, खरीद और कीमतें। इन पर समवर्ती रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने 2 राज्यों के 5 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, देखें लिस्ट

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola