Bharat NCAP: इंडिया में मंगलवार को नया कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) लॉन्च किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया। अभी तक ग्लोबल कार क्रैश टेस्ट होता था।
कार क्रैश टेस्ट शुरू करने वाला पाचवां देश
इस इंडियन प्रोग्राम में नए वाहनों की क्रैश टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद वह टेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस के मुताबिक 0 से 5 तक स्टार प्राप्त करेंगे। भारत अपना खुद का कार क्रैश टेस्ट शुरू करने वाला पाचवां देश बन गया है।
रोजाना 400 लोगों की मौत
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में दो सबसे बड़ी समस्या है, एक सड़क दुर्घटनाएं और दूसरा वायु प्रदूषण। इन दोनों पर ही सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर साल देश में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
1 अक्टूबर 2023 से होगा लागू
Bharat NCAP कार क्रैश रेटिंग आगामी 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा। इस टेस्ट के बाद वाहनों पर रेटिंग का स्टीकर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने यह लोगो और स्टीकर भी लॉन्च किए। बता दें टेस्ट में कार के एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट, चाइल्ड ऑक्यूपेट आदि टेस्ट आदि के आधार पर रेटिंग दी जाती है।
सड़क इंजीनियरिंग भी एक समस्या
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, नए टेस्ट प्रोग्राम का लॉन्च देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे समाज के लिए लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि हादसों के लिए कार सुरक्षा के अलावा सड़क इंजीनियरिंग भी एक समस्या है। उन्होंने कहा रोजाना देश में करीब 1100 सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में रोजाना करीब 400 लोगों की मौत होती है।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines