Action against Pakistanis in India: श्रीनगर के पहलगाम में 22 अप्रैल हुए आतंकी हमले में 17 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद देशवासियों में आक्रोश है और लोग पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के तेवर भी पाक के खिलाफ सख्त हो गए हैं। भारत ने पाक के साथ सिंधु जल संधि समझौता तोड़ दिया है और भारत में रहने वाले लोगों का वीजा रद्द कर दिया है। साथ ही अब ये ऐलान कर दिया है कि जो पाकिस्तानी भारत से नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
26 अप्रैल से पाकिस्तानियों को भारत छोड़कर जाना था, ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार राज्यों के सीएम से ये सुनिश्चित किया कि उन्हें निर्धारित समय पर ही देश छोड़ना है वरना उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। आइए भारत न छोड़ने पर पाकिस्तानियों के साथ क्या होगा।
जो पाकिस्तानी भारत नहीं छोड़ेंगे उनका क्या होगा?
पहलगाम अटैक के बाद सरकार ने भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को अल्टीमेटम दे दिया था कि उन्हें 26 अप्रैल को भारत छोड़ना था। ऐसे में अब अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम से फोन कर इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने देश छोड़ा या नहीं। भारत सरकार ने कहा है कि निर्धारित समय तक जो पाकिस्तानी देश नहीं छोड़ेंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, और देश न छोड़ने पर लोगों को तीन साल की सजा और 3 लाख रुपये का जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: क्या है शहीद का अर्थ? क्यों होता है जवानों के मामले में कन्फ्यूजन, जानें सही शब्द क्या!
किसे कब छोड़ना था देश
अब ये भी जान लें कि जिन लोगों के पास SAARC वीजा था उन्हें 26 अप्रैल को देश छोड़ना था। वहीं जिनके पास मेडिकल वीजा था उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना है। इसके अलावा जिन 12 कैटेगिरी के वीजा धारकों को रविवार तक देश छोड़ना था वो हैं- व्यवसाय, फिल्म, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, आगमन पर वीजा, समूह पर्यटक, तीर्थयात्री और समूह तीर्थयात्री।
आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 क्या है
अब ये जान लेते हैं कि आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम है क्या? दरअसल 4 अप्रैल 2025 को आव्रजन और विदेशी अधिनियम के अनुसार, निर्धारित समय से अधिक समय तक रहना, वीजा शर्तों का उल्लंघन करना या प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकार प्रवेश करने पर 3 साल की जेल के साथ 3 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: मेरे पास केवल 19 रुपये बचे हैं…केस दर्ज होने पर नेहा राठौर ने मांगा मुफ्त का वकील
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines