Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कुछ दिनों पहले पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले और सितंबर 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले (POK) कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया था।
कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्वीट की। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी।
ट्वीट कर कांग्रेस ने लिखा कि हमारी उस मिट्टी को श्रद्धांजलि, जिसमें पुलवामा हमले के वीर शहीदों का खून है। आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
सोमवार को दिग्विजय सिंह ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह ने सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी सहमत नहीं हुए। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक पुलवामा पर कोई रिपोर्ट संसद में पहले नहीं रखी गई।
75 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा था कि उन्होंने (सरकार) दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। उन्होंने केवल झूठ फैलाया। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हुई जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह के इस बयान से किनारा कर लिया और कहा कि ये बयान उनके निजी हैं और पार्टी का इस बयान से कोई लेना-देना नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने भारतीय वीर सैनिकों के साथ खड़ी है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
3 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
5 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
5 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
6 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
6 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
7 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
8 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines