Bharat G20 sherpa IAS amitabh kant praises Shashi Tharoor: G20 घोषणा पर सभी देशों की सहमति बनाना काफी कठिन था, लेकिन भारत ने ये कर दिखाया। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने भारत G20 के शेरपा IAS अमिताभ कांत की इसके लिए जमकर तारीफ की है, क्योंकि अमिताभ कांत ने सर्वसम्मति के लिए करीब 200 घंटे की नॉन-स्टॉप बातचीत की। ये बातचीत यूक्रेन युद्ध को लेकर G20 देशों के नेताओं के बीच आम सहमति बनाना था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी देशों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए भारत की ओर से चीन, अमेरिका, रूस समेत अन्य देशों के साथ बातचीत का लंबा दौर चला। कहा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध पर भारत को ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया का पूरा साथ मिला, जिससे अन्य देशों के साथ आम सहमति बनाने पर सहमति बनी।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने IAS अमिताभ कांत की तारीफ करते हुए कहा कि वेल डन अमिताभ कांत। ऐसा लगता है कि जब आपने IAS का चयन किया तो IFS ने एक प्रतिष्ठित राजनयिक खो दिया। दिल्ली घोषणा पर सहमति पर भारत के G20 शेरपा ने कहा कि रूस, चीन के साथ बातचीत हुई, कल रात ही अंतिम मसौदा मिला। G20 में भारत के लिए गर्व का क्षण।
G20 समिट के पहले दिन कई अंतरराष्ट्रीय मसलों पर सहमति बनी
G20 देशों के नेताओं की शनिवार को शुरू हुई समिट के पहले दिन कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आम सहमति बनी। इसमें दुनिया के सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और एजुकेशन में AI के यूज से लेकर आतंकवाद से निपटने के मुद्दे शामिल हैं। आतंकवाद का जिक्र करते वक्त किसी देश का नाम नहीं लिया गया और कहा गया कि आतंकवाद पूरे विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरों में से एक है।
जानें, कौन होते हैं शेरपा?
शेरपा शब्द भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल से लिया गया है। दरअसल, नेपाल में शेरपा पर्वतारोहियों को गाइड करते हैं। G20 में भी गाइड जैसी ही भूमिका किसी राष्ट्र के शेरपा निभाते हैं। G20 सम्मेलन के लिए भारत की ओर से अमिताभ कांत को शेरपा नियुक्त किया गया है। अमिताभ कांत नीति आयोग के पूर्व CEO रह चुके हैं। बता दें कि शेरपा G20 के सदस्य राष्ट्र के नेता के निजी प्रतिनिधि होते हैं। इनका मुख्य रोल विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और विवादों को सुलझाना होता है। इससे पहले भारत की ओर से G20 शेरपा पीयूष गोयल थे, जो फिलहाल, केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
5 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
5 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
9 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
9 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
11 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
11 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
11 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
12 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines