Bengaluru Suicide Case: बेंगुलरु में इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। अतुल ने 90 मिनट का वीडियो बनाकर अपनी आपबीती सुनाई और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर अपनी जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में पत्नी और उनके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर कोर्ट की एक न्यायाधीश पर भी आरोप लगाया है।
उनकी मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको लेकर लोग उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं। पुलिस ने अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 108 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। लोग अपनी भड़ास कंपनी और अतुल की पत्नी पर निकाल रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें नौकरी से निकालने की मांग कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने एक्स पर लिखा, प्रिय एक्सेंचर आपके पास अतुल सुभाष के हत्यारे को नौकरी से निकालने के लिए 24 घंटे हैं। अब आपका समय शुरू होता है।
यह मिलीभगत है
इस बीच एक्सेंचर कंपनी ने अपना एक्स अकाउंट बंद कर दिया है। भाजपा से जुड़े अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कंपनी ने जवाबदेही से बचने के लिए अकाउंट लॉक कर दिया है। यह चुप्पी नहीं, मिलीभगत है। उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि या तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाए या फिर वे जनता के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहे।
ये भी पढ़ेंः सुसाइड के लिए उकसाने पर कितनी सजा का प्रावधान, जान लीजिए BNS के नियम
जज पर मुकदमा चले
वहीं पत्रकार नुपुर जे शर्मा ने मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए लिखा पत्नी को अरेस्ट करके जेल में डाल देना चाहिए। इसके साथ ही जज पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए। महिलाओं द्वारा अतुल सुभाष की मौत को कमतर आंकने में क्या गलत है? एक अन्य यूजर ने लिखा क्या आप हत्यारों को नौकरी देते हो? एक दूसरे ने मांग की इस कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त करें।
ये भी पढ़ेंः Video: Rahul Gandhi ने राजनाथ सिंह को दिया ‘लाल गुलाब’, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines