Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर एक ड्रम से महिला का शव बरामद किया गया है। तीन महीने में ये तीसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SAMVT) रेलवे स्टेशन के मेन गटे के पास एक ड्रम के अंदर एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी।
कर्नाटक में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एसके सौम्यलता ने कहा कि मृत महिला की उम्र 32-35 साल के बीच लग रही है। उसकी पहचान होनी बाकी है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के अंत से बेंगलुरु में ऐसी ये तीसरी घटना है।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ट्रेन के कोच में मिला था महिला का शव
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एसएमवीटी स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में पीले रंग की बोरी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। अत्यधिक सड़े-गले अवशेषों की खोज तब की गई जब एक यात्री ने बोरी से निकलने वाली दुर्गंध की शिकायत की, जिसे अन्य सामान के साथ फेंका गया था।
4 जनवरी को रेलवे पुलिस को यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अंत में एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम के अंदर एक युवती का सड़ा शव मिला था। पुलिस ने कहा कि शव को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लाकर रेलवे स्टेशन पर फेंका गया था।
फिलहाल, पुलिस सोमवार को रेलवे स्टेशन पर मिली महिला के शव के मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं, इस सवाल के जवाब में भी पुलिस ने कुछ कहने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines