कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दम्पति अपनी यात्रा से लौटने के बाद कैब में अपने 4 साल के मासूम बच्चे को सोता हुआ भूल गए. घटना 14 फरवरी को हुई, जब बेंगलुरु के एक जोड़े ने किसी यात्रा से लौटते समय अपने 4 साल के बच्चे को कैब में सोया हुआ छोड़ दिया और वे उतर गए, लेकिन इस दौरान उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया कि उनका 4 साल का बेटा अभी भी पिछली सीट पर सो रहा है. उनके उतरते ही कैब चालक वहां से रवाना हो गया. जैसे ही जोड़े को इस बात का एहसास हुआ, वे घबरा गए और तुरंत ‘नम्मा 112’ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया.
यह भी पढ़ें: जम्मू में बड़ी सुरक्षा चूक, ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला कर फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नम्मा 112 हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस एक्टिव
नम्मा 112 हेल्पलाइन पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाओं के लिए तत्काल सहायता प्रदान करती है. उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई. सुनते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. दो अधिकारी दो मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने वाहन का नंबर ट्रेस किया, कैब ड्राइवर से संपर्क किया और उसे बच्चे के साथ जोड़े के अपार्टमेंट पर पहुंचने के लिए कहा. ड्राइवर ने पुष्टि की कि बच्चा कैब में ही है और जल्द ही वह बच्चे को लेकर जोड़े के निवास स्थान पर पहुंच गया. कुल मिलाकर एक घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित तरीके से माता-पिता को सौंप दिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए माता-पिता की काउंसलिंग
पुलिस ने लापरवाही को गंभीरता से लिया और इसके बाद माता-पिता के साथ काउंसलिंग सेशन किया और उन्हें सलाह दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रहीं. एक तरफ लोगों ने बेंगलुरु पुलिस की सराहना की कि उन्होंने इतनी जल्दी बच्चे को बचा लिया, वहीं दूसरी तरफ माता-पिता पर गुस्सा भी जताया गया कि वे बच्चे के प्रति पर्याप्त ध्यान नहीं रख पाए.
यह भी पढ़ें: ‘किसी पर भी इतना भरोसा ठीक नहीं’, शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के चाणक्यपुरी में नर्सरी एडमिशन में फर्जीवाड़ा, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस
1 hr ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
11 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
12 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
13 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
15 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
15 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
15 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
15 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
16 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines