पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुर्शिदाबाद जिले में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। मामले में अब पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी के बहरामपुर से लोकसभा सांसद यूसुफ पठान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं। मामला एक फोटो से जुड़ा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगाल जल रहा है। सांसद पठान मौज-मस्ती करने में जुटे हैं। बता दें कि मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भीड़ ने एक पिता और उसके 2 बेटों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों हिंदू देवताओं की मूर्ति बनाने का काम करते थे। 11 अप्रैल को भी हिंसा हुई थी, जिसमें घायल युवक दम तोड़ चुका है। मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
यह भी पढ़ें:क्या यूक्रेन के टुकड़े करना चाहता है अमेरिका, जानें क्या है डोनाल्ड ट्रंप के ‘खासमखास’ का प्लान?
बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा है। टीएमसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं, टीएमसी का कहना है कि बीजेपी राज्य का माहौल खराब कर रही है। इसी बीच यूसुफ पठान ने एक इंस्टा पोस्ट डाल दिया। पठान पोस्ट में चाय पीते दिख रहे हैं। पठान ने लिखा कि अच्छी चाय, खुशनुमा दोपहर और शांत माहौल… अच्छे पलों का आनंद लेते हुए। इस पोस्ट के बाद बीजेपी के नेता भड़के हुए हैं। पठान की तुलना बीजेपी नेताओं ने रोम के राजा नीरो से की है। बीजेपी का कहना है कि कहावत है कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी बजा रहा था।
पूनावाला और भंडारी का निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि यह फोटो स्पष्ट करती है कि ममता बनर्जी के इशारे में बंगाल में एक तरफ हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ टीएमसी के सांसद मौज कर रहे हैं। सुनियोजित तरीके से हिंसा करवाई गई है। टीएमसी हिंदुओं से घृणा करती है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी बनर्जी सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि बंगाल को जलाने के पीछे ममता की सरकार का हाथ है। सरकार की शह पर हिंसा हुई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यूसुफ पठान चाय में आनंद ढूंढ रहे हैं, जबकि बंगाल जल रहा है।
यह भी पढ़ें:रंजिश के चलते की गई दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, लंदन में बैठे इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines