Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार में मंगलवार को एक बार फिर झड़प की खबर है। इस दौरान टीएमसी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब कुछ टीएमसी उम्मीदवार आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान समाप्त कर घर लौट रहे थे। घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, 8 जून को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से कथित राजनीतिक हिंसा में 11 लोग मारे गए हैं। कूच बिहार, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्वी मिदनापुर पूर्वी बर्दवान समेत अन्य जगहों से हिंसा की रिपोर्टें मिली हैं।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आज सुबह दिनहाटा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि जरीधल्ला गितालदाहा II में दो स्थानीय समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग हुई जिसमें पांच लोगों को गोली लगी। घायल टीएमसी कार्यकर्ता बाबू हक की मौत हो गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को हिंसा में बांग्लादेश स्थित अपराधियों के शामिल होने का भी संदेह है। सूत्रों ने कहा कि यह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है, जहां परिवहन का एकमात्र साधन नाव है। ऐसी संभावना है कि घटना में स्थानीय नेताओं की ओर से बांग्लादेश स्थित अपराधियों का इस्तेमाल किया गया है।
8 जुलाई को वोटिंग, 11 जुलाई को मतगणना
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के लिए मतदान 8 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। उधर,
टीएमसी के उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने दिनहाटा हिंसा भड़काने के लिए केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक (बिना नाम लिए) को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, सीमा के दूसरी ओर से भाजपा द्वारा लाए गए लोगों ने गोलियां चलाईं। कुछ भाजपा नेता और मंत्री दूसरे राज्यों और पड़ोसी देशों से असामाजिक लोगों को ला रहे हैं जो अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि जालिधरला उन जगहों में से एक है जहां बीएसएफ की निगरानी के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। ऐसी घटना हुई भी तो बीएसएफ तब क्या कर रही थी? 50 किलोमीटर सीमा बीएसएफ के अधीन आती है और ये जगह जीरो पॉइंट के बहुत करीब है। यह जगह नदी से घिरी हुई बांग्लादेश की सीमा से लगती है, ऐसी जगह जहां लोग बाहर से आए और वारदात को अंजाम दिया।
गुहा ने केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए कहा, “कल केंद्रीय मंत्री अपनी विदेश यात्रा के बाद दिनहाटा लौटे। उन्होंने इस घटना को उकसाया है। पुलिस को बीएसएफ और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
12 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines