अमर देव पासवान
Bengal Illegal coal trade AIMIM leader Danish Aziz detained: पश्चिम बंगाल में कोयले की चोरी और अवैध कारोबार के मामले को लेकर AIMIM नेता दानिश अजीज ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो AIMIM के नेता विरोध प्रदर्शन के तौर पर खुद सड़क पर कोयला बेचने उतर गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दानिश को हिरासत में ले लिया। उधर, AIMIM नेता की हिरासत की सूचना के बाद उनके समर्थक थाने पहुंचे और उन्हें छोड़ने की मांग की।
दरअसल, इन दिनों पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित कुलटी, जामुड़िया, बराबनी, रानीगंज और सलानपुर इलाके में ECL के ओपेन और बंद दोनों तरह के माइंस से कोयले की अवैध चोरी हो रही है। इसके अलावा, माइंस से ट्रकों में लदा कोयला ECL के साइडिंग में जाने के बजाए कोयला तस्करों की कोल डिपो तक पहुंच रहा है। कोयले की जगह तस्कर अधिकारियों से सांठगांठ कर ECL के साइडिंग मे कोयले की जगह पत्थर गिरा रहे हैं।
हाल ही पकड़ा गया था कोयले से लदा ट्रक
हाल ही में कोयला तस्करी का प्रमाण उस वक्त मिला, जब जामुड़िया थाने के अंतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी में कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा गया। कहा जा रहा है कि ये ट्रक ECL के मांइस से साइडिंग में अनलोड होने के लिये निकली थी, लेकिन साइंडिंग पर उसी ट्रक के नंबर वाली दूसरी गाड़ी पत्थर अनलोड करके चली गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयले के अवैध कारोबार में बर्चस्व के लिए सफेदपोश भी आमने-सामने आ गए हैं। इन सभी मामलों को लेकर रविवार को AIMIM के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे और अनोखा प्रदर्शन करने लगे। AIMIM नेता बोरा में कोयला भरकर पहुंचे और सड़क किनारे इसे बेचने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कोयला ED का है, भाजपा का है, सीबीआई का है, टीएमसी का है।
AIMIM नेता के अनोखे प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दानिश अजीज को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में लाए गए AIMIM नेता दानिश ने बताया कि जो लोग अवैध कोयले की चोरी और तस्करी कर रहे हैं, उन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई और आज विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस हमें ही उठाकर थाने ले आई। उधर, दानिश को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थक भी थाने पहुंच गए और अपने नेता की रिहाई की मांग करने लगे। समर्थकों ने राज्य सरकार और पुलिस पर अवैध कारोबार में शामिल लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
1 hr agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines