कोलकता: बंगाल की दुर्गापूजा में इस बार बहुत कुछ अगल देखने को मिल रहा है। यहां उस वक्त कौतुहल की स्थिति पैदा हो गई, जब ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो के हाथों में पूजा की थाली नजर आई। इसी के साथ एक और बड़ी बात यह भी है कि इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों का उद्घाटन दूसरे नवरात्र पर ही हो गया, जबकि हर साल यह छठ नवरात्र पर ही होता आया है।
-
खिलाड़ी ने ‘R 10′ एकेडमी के उद्घाटन से की दिन की शुरुआत, ममत बनर्जी से भी की मुलाकात
सोमवार को बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे ब्राजील के 43 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो ने दिन की शुरुआत ‘R 10′ एकेडमी के उद्घाटन से की। इसके बाद उन्होंने डिजनीलैंड पर आधारित एक पंडाल का उदघाटन किया। पंडाल का निरीक्षण कर रोनाल्डिन्हो ने दुर्गा पूजा की जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद अर्जेंटीना के दिग्गज डियेगो माराडोना को श्रद्धासुमन अर्पित किए और फिर ममता बनर्जी से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: ISRO एक और इतिहास रचने को तैयार ! गगनयान की लॉन्चिंग की तारीख और टाइमिंग पर दिया अपडेट
<
>
यह भी पढ़ें: क्या भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलेगी? मंगलवार को आ सकता है सुप्रीम फैसला
कोलकाता पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो का सीएम ममता बनर्जी के साथ महानगर के तीनों बड़े फुटबॉल क्लबों मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अधिकारियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फुटबॉल फैन्स ने बार्सिलोना और एसी मिलान के इस स्टार खिलाड़ी की शान में ‘रोनाल्डिन्हो-रोनाल्डिन्हो, ब्राजील-ब्राजील’ के नारे लगाए। पूर्व खिलाड़ी ने एक भीनी सी मुस्कान के साथ कहा ‘आप सब का बहुत शुक्रिया, बहुत सारा प्यार’।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
19 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines