हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'गला घोंट दूंगा...',बीजेपी नेता दिलीप घोष की बदजुबानी, महिलाओं को 'टीएमसी का कुत्ता' कहा

बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष एक कार्यक्रम के दौरान अपना आपा खो बैठे। उन्होंने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं काे अपशब्द कहे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
BJP Leader Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक महिला प्रदर्शनकारी का गला घोंटने की धमकी दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जोकि खड़गपुर का है। वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी ने उनकी आलोचना की है। घटना शुक्रवार की है, जब दिलीप घोष खड़गपुर में एक सड़क का उद्घाटन करने गए थे। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनका विरोध किया। महिलाओं बतौर सांसद क्षेत्र में सक्रिय नहीं होने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब वे सांसद थे तो अपने क्षेत्र में कभी नहीं आते थे। इस पर बीजेपी नेता दिलीप घोष भड़क गए।

जानें पूरा मामला

एक महिला ने कहा कि आप इतने समय से कहां थे? जब आप सांसद थे तो हमने आपको एक दिन भी नहीं देखा। अब जब हमारे पार्षद ने यहां सड़क बनाई है तो आप यहां पर क्या कर रहे हैं? बता दें कि टीएमसी के प्रदीप सरकार वर्तमान में वार्ड नंबर 6 से पार्षद हैं। इस दौरान बीजेपी नेता ने महिला प्रदर्शनकारियों को टीएमसी वर्कर बताया। बीजेपी नेता ने कहा कि इस सड़क को मैंने अपने पैसे से बनवाया है न कि तुम्हारे पैसों से। जाकर प्रदीप सरकार से पूछो।

ये भी पढ़ेंः ‘तिरुमला मंदिर में सिर्फ हिंदू…’, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, दूसरे धर्मों पर कही ये बात

मामला और बिगड़ गया जब घोष ने कहा कि मैं तुम्हारी चौदह पीढ़ियों को पाल दूंगा। चिल्लाओ मत। मै तुम्हारा गला घोंट दूंगा। इतना ही नहीं घोष ने महिला प्रदर्शनकारियों को तृणमुल का कुत्ता भी कहा। इस बहस के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद खडगपुर टाउन पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया।

टीएमसी ने की आलोचना

बीजेपी नेता के इस बर्ताव की टीएमसी ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वह एक पूर्व सांसद के लिए अनुचित है। उन्होंने कहा कि अब जब घोष सांसद नहीं है तो वे सड़क का उद्घाटन करने क्यों गए? वहीं इस मामले में पार्षद ने कहा कि वे वहां गए और गुस्सा हो गए। उन्होंने महिलाओं को 500 रुपये का कर्मचारी कहा। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः डिपोर्टेशन से बचने के लिए भारतीय छात्रों को करना होगा ये काम, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें