Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा होगी। मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेते हैं और विभिन्न दल बैठक में अपने मुद्दे रखते हैं।
राजनाथ सिंह ने बुलाई थी बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल मौजूद रहे। बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन कई दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी के चलते टालनी पड़ी। 18 जुलाई को विपक्षी दलों के नेता बेंगलुरु में होने वाली महाबैठक में थे, जबकि एनडीए के दलों की ऐसी ही बैठक इसी दिन दिल्ली में चल रही थी।
और पढ़िए – संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
हंंगामेदार रहेगा मानसून सत्र
मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसर हैं। सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश करेगी। वहीं विपक्ष मणिपुर हिंसा, रेल सुरक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। साल के अत में कई राज्यों में विधानसभा चुनवा होने हैं ऐसे में संसद के अंदर गर्मागर्मी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली सरकार के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार बिल लेकर आएगी, जिस पर काफी हंगामा मचने के आसार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में विभिन्न पार्टियों से इस बिल का विरोध करने की अपील की है। कांग्रेस ने भी बिल का विरोध के मुद्दे पर केजरीवाल को समर्थन दिया है।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines