Mallikarjun Kharge Congress Working Committee: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम का ऐलान हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को कांग्रेस ने अपने शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत से नाराज चल रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन को खरगे टीम में जगह मिली है। पार्टी राजस्थान में चुनाव से पहले सचिन को शांत करना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि पायलट को किसी बड़े राज्य का प्रभारी बनाए जाने की संभावना है।
इन नेताओं को भी जगह मिली
खरगे टीम में सचिन पायलट के अलावा शशि थरूर को भी जगह दी गई है। थरूर वही नेता हैं, जो पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ थे। दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन सीडब्ल्यूसी में नए सदस्य हैं। दीपा दास मुंशी पश्चिम बंगाल से पूर्व सांसद और अनुभवी कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत प्रिय रंजन दास मुंशी की पत्नी हैं। सैय्यद नारिस हुसैन राज्यसभा सदस्य हैं, जो पहले कांग्रेस की प्रवक्ता के तौर पर काम कर चुकी हैं।
G-23 गुट के आनंद शर्मा भी टीम खरगे में शामिल
नई टीम में आनंद शर्मा को भी जगह दी गई है। 2020 में जी-23 गुट ने पार्टी में सुधार के लिए कांग्रेस आलाकमान को एक लेटर लिखा था। आनंद शर्मा के उस पत्र पर हस्ताक्षर थे।
शशि थरूर ने वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस संस्था का हिस्सा बनकर विनम्र और आभारी हूं।
कमेटी में 50 वर्ष की आयु से कम महज तीन
जनवरी में पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी के आधे पदाधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के होने चाहिए। कुल 39 सीडब्ल्यूसी सदस्यों में से केवल तीन 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। जिसमें सचिन पायलट, गौरव गोगोई और कमलेश्वर पटेल शामिल हैं। लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम 18वें नंबर है। वे उत्तर प्रदेश की प्रभारी थीं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें किसी राज्य का प्रभारी नहीं बनाया जाएगा।
खरगे ने टीम सदस्यों को किया नामित
सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामित किया गया है। हालांकि कांग्रेस की संचालन समिति ने फरवरी में कहा था कि सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था, लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह एकमत नहीं था, अजय माकन, अभिषेक मनु सिंघवी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने बैठक में चुनाव का समर्थन किया था। कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र के हिस्से के रूप में, छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Live Updates: 23 अगस्त को चंद्रमा पर इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
17 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
31 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines