Baramulla Retired SSP Shot Dead Inside Story: जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज आतंकियों ने एक कायराना वारदात अंजाम दी। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी को गोली मार दी। मस्जिद पर भी फायरिंग की गई। हमले में घायल रिटायर्ड अधिकारी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गैंटमुल्ला में हुई इस आतंकी वारदात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट लिखकर दी। इस पोस्ट में लिखा गया कि आतंकवादियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है। वारदात अजान देते समय अंजाम दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद शफी है। वारदात के बाद से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
टारगेट किलिंग और आपसी रंजिश दोनों एंगल से जांच
कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गत 29 अक्टूबर को भी श्रीनगर में ईदगाह इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर का मर्डर हुआ था। उसे सरेआम 3 गोलियां मारी गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। इसके बाद अब एक और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का मर्डर हुआ है। ऐसे में कश्मीर पुलिस इस एंगल से भी केस की जांच करने में जुटी है कि कहीं यह टारगेट किलिंग तो नहीं? या फिर मृतक पुलिस वाले के साथ आतंकियों की कोई आपसी रंजिश थी, जो इस तरह घात लगाकर मार दिया गया। हालांकि पुलिस ने वारदात वाले इलाके को सील कर दिया है और लोगों को यहां आने से रोक दिया है, लेकिन देखा जा रहा है कि हत्या के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आतंकी देश में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इससे पहले वे लोगों में दहशत फैलाना चाहते हैं, ताकि अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने में कामयाब हो सकें।
5 महीने में जम्मू कश्मीर में 10 आतंकी वारदातें
- 21 दिसंबर को राजौरी में सेना के काफिले पर फायरिंग, 5 जवान शहीद
- 23 दिसंबर को अखनूर में घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी मारा गया
- 22 नवंबर को राजौरी में मुठभेड़, 34 घंटे चली, 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
- 17 नवंबर को राजौरी और कुलगाम में 2 एनकाउंटर, 5 आतंकी मारे गए
- 29 अक्टूबर को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में इंस्पेक्टर की हत्या
- 10 अक्टूबर को शोपियां में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
- 13 सितंबर को राजौरी में एनकाउंटर, कर्नल-मेजर-DSP समेत 5 शहीद, 2 आतंकी ढेर
- 4 सितंबर को सर्च के समय आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
- 9 अगस्त को कश्मीर पुलिस और आर्मी ने मिलकर 6 आतंकी दबोचे, 3 लोग घायल
- 6 अगस्त को LOC के पास एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
- 4 अगस्त को हलान जंगल में आर्मी टेंट पर फायरिंग, 3 जवान शहीद
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines