Bank Of Baroda Report On Assembly Election 2023: देश के 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 3 और 4 दिसंबर को इन पांचों राज्यों में नई सरकार बन जाएगी, लेकिन इन विधानसभा चुनाव को बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रिपोर्ट रिलीज की है। इस रिपोर्ट में इन पांचों राज्यों की आर्थिक, सामाजिक स्थिति और प्रति व्यक्ति आय का लेखा जोखा है। रिपोर्ट में पांचों राज्यों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का तुलना की गई है और पांचों राज्यों की स्थिति एक दूसरे से काफी अलग है।
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में राजस्थान की GDP 8.2 प्रतिशत रही। प्रति व्यक्ति आय तेलंगाना में सबसे ज्यादा और छत्तीसगढ़ में सबसे कम रही। वहीं छत्तीसगढ़ दूसरे राज्यों की तुलना में अपने यहां महंगाई दर कंट्रोल करने में कामयाब रहा। छत्तीसगढ़ में महंगाई दर 2 प्रतिशत थी। राजस्थान में यह सबसे ज्यादा 6.5 प्रतिशत रही। मध्य प्रदेश ने बेरोजगारी दर को सबसे ज्यादा कंट्रोल किया। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 54 प्रतिशत मजदूरों को काम मिला। राजस्थान में 45 प्रतिशत मजदूरों को काम मिला। मध्य प्रदेश में 7.9 प्रतिशत लोग एजुकेशन से वंचित रहे। राजस्थान में 10 साल से ज्यादा उम्र के 6.2 प्रतिशत लोगों को एजुकेशन नहीं मिली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोगों को ईंधन के साधन और सैनिटेशन की सुविधा नहीं मिली। मध्य प्रदेश में बेघर लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: क्या जीत का सिलसिला बरकरार रखेंगे नरोत्तम मिश्रा, 1998 से लगातार जीत रहे विधायकी
आर्थिक विकास के अन्य पैमाने
बिजली की प्रति व्यक्ति उपलब्धता सबसे ज्यादा 2004 किलोवाट प्रति घंटा तेलंगाना में है। सबसे कम 613 किलोवाट प्रति घंटा मिजोरम में है। राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी में राजस्थान में सबसे आगे है और उसके बाद मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश में जंगल सबसे ज्यादा है। इसमें छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर है और कोल्ड स्टोरेज मध्य प्रदेध में सर्वाधिक है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 4% मौद्रिक घाटा है। तेलंगाना में यह सबसे कम 2.71% प्रतिशत है। राजस्थान को अपनी आय का 13.8% प्रतिशत पैसा कर्ज का ब्याज पड़ता है। तेलंगाना की 10.3% और मध्य प्रदेश की 10% कमाई ब्याज के रूप में जा रही है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
मिजोरम को छोड़ चारों राज्यों में GDP बराबर
तेलंगाना प्रति व्यक्ति आय समेत दूसरे आर्थिक पैमानों में दूसरे राज्यों में अच्छी स्थिति में है। GDP ग्रोथ रेट में सभी 5 राज्य लगभग एक बराबर हैं। गरीबी घटाने में मिजोरम और तेलंगाना दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं। बिजली को उपलब्धता भी तेलंगाना में दूसरे 4 राज्यों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। पूंजीगत व्यय के मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान अच्छी स्थित में हैं।
तेलंगाना सबसे अमीर
तेलंगाना में प्रति व्यक्ति की कैपिटा इनकम 3,12 लाख रुपये है। मिजोरम में प्रति व्यक्ति की आय 1.99 लाख रुपए है। इस मामले में राजस्थान तीसरे स्थान पर है और यहां प्रति व्यक्ति की आय सबसे कम 1.33 लाख रुपए है।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
3 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
6 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
7 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines