Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murder: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में कोलकाता पुलिस अभी तक दो लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। आरोपियों ने सांसद की हत्या से लेकर लाश ठिकाने लगाने तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। आरोपियों की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान है। वहीं, सूत्रों से पता लगा है कि मास्टरमाइंड शाहीन को सांसद अनार के 12 मई को इंडिया आने और कोलकाता में ठहरने का पहले से पता लग गया था। इसलिए उसने 30 अप्रैल को ही कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हथियार खरीदने और वारदात को अंजाम देने की तैयारी करने को कह दिया था।
सांसद अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे। दोस्त गोपाल विश्वास के घर ठहरे। 13 मई को अमान ने उन्हें शिलांती रहमान के जरिए संजीबा गार्डन में फ्लैट पर बुला लिया। वहां अमान, फैजल, मुस्ताफिज, सियाम, जिहाद मौजूद थे। उन्होंने शिलांती को भेज दिया और सांसद अनार को शाहीन के पैसे लौटाने के लिए कहा, लेकिन इनकार होने पर विवाद हुआ। झगड़े में तकिए से मुंह दबाकर अनार की हत्या कर दी गई। मारने के बाद लाश के टुकड़े किए गए।
शॉपिंग मॉल से खरीदे गए थे ट्रॉली बैग
इसके बाद नजदीकी शॉपिंग मॉल से 2 बड़े-बड़े ट्रॉली बैग खरीदे। पॉलिथिन में लाश के टुकड़े भरकर बैग में भरे। रातभर लाश और टुकड़े फ्लैट में रखे गए। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर से खून के धब्बे साफ किए, लेकिन फ्रिज पूरी तरह साफ नहीं हो पाया, जिससे पुलिस को सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में शिलांती ही अंदर जाती दिखी, जो ब्लीचिंग पाउडर और पॉलिथिन लेकर आई थी। 2 लोग ट्रॉली बैग खरीदकर लाते दिखे। वहीं, एक शख्स सांसद अनार के जूते उठाकर फ्लैट के अंदर ले जाता दिखा है। सुबह फैजल और मुस्ताफिज बांग्लादेश के लिए रवाना हुए और बाकी 2 आरोपी ट्रॉली बैग लेकर ठिकाने लगाने के लिए रवाना हुए।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
37 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines