Bajaj Finance Manager Suicide : Bajaj Finance के एक मैनेजर द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी मच गई है। पूरी कंपनी में हड़कंप मचा हुआ है। सुसाइड नोट में मैनेजर ने कंपनी के ही कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद कंपनी ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है।
बजाज फाइनेंस कंपनी के 42 वर्षीय कर्मचारी तरुण सक्सेना ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बजाज फाइनेंस के साथ करीब आठ साल तक काम करने वाले तरुण सक्सेना ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को सुसाइड नोट लिखा।
तरुण ने सुसाइड नोट में लिखा कि बॉस की तरफ से उनपर काफी दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें यह कहकर तनाव दिया जा रहा था कि वह अपने टारगेट को पूरा करें या फिर नौकरी छोड़ दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं 45 दिनों से सोया नहीं हूं। बहुत मुश्किल से कुछ खा-पी पाया हूं। मैं बहुत तनाव में हूं। वहीं तरुण के जानने वाले परिजन ने बताया कि उनकी सैलरी भी काट ली गई थी।
यह भी पढ़ें : आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई…देखिये वीडियो
कंपनी ने लिया एक्शन
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फाइनेंस ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिन कर्मचारियों पर आरोप लगा है, उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है और छुट्टी पर भेजा गया, ताकि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो सके। कंपनी का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि मामले की ठीक से जांच हो सके। हम इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : IIT के हॉस्टल में मिला पोस्टग्रेजुएशन कर रही छात्रा का शव; हत्या या आत्महत्या? जांच जारी
कंपनी ने तरुण की आत्महत्या पर कहा है कि हम एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे कर्मचारियों की भलाई को महत्व देता है और उसका समर्थन करता है। हम तरुण के परिवार के समर्थन में खड़े हैं। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
53 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines