Badrinath Dham Doors Opening Date Update (अमित रतौरी, ऋषिकेश): श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तरीख का ऐलान हो चुका है। श्री बद्री नारायण के कपाट 12 मई 2024 को सुबह 6 बजे खोले जायंगे, जबकि गाढू घड़ा तेल 25 अप्रैल 2024 को राजमहल में पिरोया जायेगा।
राज दरबार में लिया गया कपाट खोलने का फैसला
तेल से धाम के कपट खुलने तक हर रोज भगवान बद्री नारायण का अभिषेक किया जाता है। इसके बाद करोड़ों लोगों के इस आस्था के केंद्र के दरवाजें आम लोगों के लिए खोल दिए जाते हैं, ताकि वे दर्शन कर सकें। नरेंद्रनगर टिहरी स्थित राज दरबार में कपाट खोलने की तारीखों पर फैसला लिया गया।
बता दें कि हिन्दू धर्म में बद्रीनाथ धाम को भगवान विष्णु का निवास स्थल माना जाता है। बद्रीनाथ धाम अलकनंदा नदी के तट पर 2 पर्वतों के बीच स्थित है, जिनके नाम नर और नारायण हैं। इस धाम में भगवान विष्णु के 24 स्वरूपों में से एक नर-नारायण भगवान की पूजा की जाती है।
बसंती पंचमी के दिन तारीख तय करने की परंपरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। चार धाम की यात्रा इस साल 10 मई को शुरू होगी, क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया है और चार धाम यात्रा इसी दिन शुरू करने की परंपरा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे। इसके बाद ही बद्रीनाथ के कपाट खोलने की परंपरा है और हर साल बद्रीनाथ के कपाट खोलने की तारीख बसंत पंचमी के दिन तय की जाती है।
महाराजा मनुज्येंद्र शाह ने बसंत पंचमी के अवसर पर हवन यज्ञ करने के बाद जानकारी दी कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को 6 बजे ब्रह्ममुहूर्त को खुलेंगे। आज 14 फरवरी दिन बुधवार को बसंत पंचमी के मौके पर श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के लोग गाडू घड़ा तेल लेकर नरेंद्र नगर स्थित राजमहल आए और उन्हें सौंपा। अब 25 अप्रैल तक गाडू घड़ा में तिलों का तेल मिलाया जाएगा। इस विशेष तेल से भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक होगा।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
31 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
39 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines