Bad Weather And Dense Fog Increasing Impact on Flights: उत्तर भारत में साल के आखिर में बढ़ती ठंड और घने कोहरे का असर अब हवाई यात्रा पर पड़ने लगा है। घनी धुंध होने के कारण विजिबिलिटी लेवल जीरो पर आ गई है, जिसका असर हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। फ्लाइट की देरी के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला अब उड़ानों के रद्द होने और टाइम टेबल चेंज होने तक आ पहुंचा है। मंगलवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 12 फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली की 12 फ्लाइटें डायवर्ट
एयरपोर्ट के एक सूत्र के अनुसार, मंगलवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे के बीच आने वाली 12 फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। इनमें से 11 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया है, वहीं, एक फ्लाइट को लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: क्या होता है CAT-lll इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम? दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
अमृतसर एयरपोर्ट की 2 उड़ानें रद्द
अमृतसर के गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने हाल ही में जानकारी दी कि रात 2:30 बजे रवाना होने वाली कुआलालूमपुर की फ्लाइट और रात 3:30 बजे रवाना होने वाली मलेशिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, दिल्ली और श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया। इसी के साथ दिल्ली से रवाना होने वाली कई उड़ानों को भी रिशेड्यूल किया गया हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
बता दें कि, मौसम के हालात को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) ने सोमवार को सभी हवाई यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, इसलिए यात्री अपनी उड़ानों से जुड़े अपडेट के लिए एयरलाइन के साथ संपर्क में रहें।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
52 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines