Murshidabad Mosque Foundation Stone: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद बनेगी, जिसका नींव पत्थर आज अयोध्या की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर रखा गया है. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा स्थित रेजीनगर इलाके में मस्जिद बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने नींव पत्थर रखा. वहीं इसके बाद देश-प्रदेश की सियासत गरमा गई है. केशव प्रसाद मौर्या और ओवैसी समेत कई नेता प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं.
छावनी में तब्दील हुआ मुर्शिदाबाद
बता दें कि बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखे जाने का विरोध किए जाने के चलते कार्यक्रम स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए. मुर्शिदाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. पुलिस के अलावा RAF और BSF के जवान शहर में तैनात रहे. जिस इलाके में नींव रखी जानी थी, उसे हाई सिक्योरिटी जोन घोषित कर दिया गया था. कृष्णानगर और बेहरामपुर से फोर्स की टीमें बुलाकर स्थानीय स्कूल को कंट्रोल रूम बनाया गया था, वहीं जवानों ने फ्लैग मार्च के साथ गश्त भी की.
कार्यक्रम के लिए नहीं मिली अनुमति
बता दें कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, बावजूद इसके 25 बीघा एरिया में लगाया गया था. करीब 3 लाख लोग जुटे और अपने साथ मस्जिद निर्माण के लिए ईंट समेत अन्य सामग्री लेकर आए, जिनके लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया था. 7 कैटरिंग एजेंसियों को शाही बिरयानी बनाने का ऑर्डर दिया गया था, जिसने करीब 70000 बिरयानी के पैकेट तैयार किए. मस्जिद बनाने के लिए फंड देशभर के मुस्लिम समुदायों के लोगों से जुटाया जाएगा.
राज्यपाल की लोगों से खास अपील
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल CV आनंद बोस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भड़काऊ बयानों और अफवाहों से बचें. उकसावे वाली गतिविधियों का शिकार होने से बचें. राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं.
लोक भवन में एक्सेस प्वाइंट सेल बनाया गया है, जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा. किसी भी तरह की विरोधी गतिविधि होने पर लोग यहां शिकायत कर सकते हैं. एक्सेस प्वाइंट सेल से संपर्क करने के लिए लोग 033-22001641, 9289010682, 9995251155, 9480813891 पर कॉल कर सकते हैं. ईमेल osd2w.b.governor@gmail.com पर शिकायत भेज सकते हैं.
कलकत्ता हाई कोर्ट का दखल से इनकार
बता दें कि शुक्रवार को हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की. हुमायूं कबीर के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास रोकने के लिए कोर्ट में पिटीशन फाइल की गई थी और सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया.
BJP नेता अर्जुन सिंह की चेतावनी
बता दें कि BJP नेता अर्जुन सिंह ने हुमायूं कबीर को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘बाबरी मस्जिद की शैली’ वाली मस्जिद का नींव पत्थर रखने नहीं देंगे. कोई शिलान्यास कार्यक्रम नहीं होगा और न ही मस्जिद को बनने दिया जाएगा. हिंदू बहुल राष्ट्र भारत में कोई भी मस्जिद बना सकता है, लेकिन बाबरी का इस्तेमाल करना संविधान का अपमान है. अगर हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उन्हें बाबर (मुगल सम्राट) के पास भेज दूंगा.
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines