Delhi Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 35 दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों को बाबा रामदेव का समर्थन मिला है। रामदेव ने कहा कि एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में डब्ल्यूएफआई के बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।
माता-बहनों के लिए हर दिन करते हैं बकवास
बाबा रामदेव ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि देश के पहलवान जंतर-मंतर पर बैठे हैं और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन दुराचार का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। वह हर दिन माताओं, बहनों और बेटियों के बारे में बकवास करते हैं। यह एक अत्यंत निंदनीय दुष्ट कार्य है, पाप है।
योग गुरु बाबा रामदेव राजस्थान के भीलवाड़ा में यह बयान दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद भी सिंह को गिरफ्तार नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि मैं केवल एक बयान दे सकता हूं। मैं उसे (जेल में) बंद नहीं कर सकता।
23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विनेश फोगट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। 28 मई को नई संसद के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। जहां पहली प्राथमिकी नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, वहीं दूसरी अपमानजनक शील से संबंधित है। गुरुवार को बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
35 mins ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
1 hr agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines