IMA President Statement Baba Ramdev : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने बाबा रामदेव पर सख्त टिप्पणी की। आईएमए प्रमुख ने कहा कि बाबा रामदेव ने उस वक्त सारी हदें पार कर दी थीं, जब उन्होंने दावा किया था कि उनके पास कोरोना वायरस का इलाज है। साथ ही उन्होंने आधुनिक चिकित्सा पद्धति को ‘मूर्खतापूर्ण और दिवालिया विज्ञान’ कहकर बदनाम किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामदेव और पतंजलि को फटकार लगाने के बाद आईएमए का यह बयान सामने आया।
साल 2022 में आईएमए ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई चल रही है, जिसमें कोरोना रोधी वैक्सीन और आधुनिक चिकित्सा पद्धति को बदनाम करने के लिए अभियान चलाने का आरोप लगाया गया। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को फटकार लगाते हुए भ्रामक विज्ञापनों पर आदेशों का पालन नहीं करने पर माफी मांगने को कहा था।
यह भी पढ़ें : दंतकांति जैसे प्रोडक्ट्स नहीं बेचेगी रामदेव की पतंजलि, नॉन फूड बिजनेस का बनाया प्लान; क्या है प्लानिंग?
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण
आईएमए चीफ ने ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए और डॉक्टरों के कार्यों की निंदा की, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। इन बयानों ने प्राइवेट डॉक्टरों का मनोबल गिराया। हम पूरी ईमानदारी और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
यह भी पढ़ें : बाबा रामदेव को बड़ा झटका; भरने पड़ेंगे 4.5 करोड़, सुप्रीम कोर्ट ने योग शिविरों पर सुनाया फरमान
रामदेव ने राष्ट्र हित के खिलाफ बात की थी
डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि जब सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा था तब उन्होंने (बाबा रामदेव) देश हित के खिलाफ बात करते हुए कहा था कि टीके की दो खुराक लेने के बाद 20 हजार डॉक्टरों की मौत हो गई। अशोकन ने कहा कि बाबा रामदेव ने तब सारी हदें पार कर दीं, जब उन्होंने कोरोनिल यानी पतंजलि टैबलेट से संबंधित विज्ञापन देते हुए कहा कि WHO ने इसे मंजूरी दे दी है, जोकि गलत था।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines