हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आयुष्मान योजना के तहत 549 हाॅस्पिटल सस्पेंड, 562 करोड़ के क्लेम फर्जी, UP-MP में सबसे अधिक मामले

Fake Claims Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों के 562 करोड़ रुपये से अधिक के दावे फर्जी निकले। इसके अलावा सरकार ने फर्जीवाड़ा करने वाले 1 हजार 114 हाॅस्पिटलों को पैनल से हटा दिया है।

Ayushman Bharat Scheme Fraud

Ayushman Bharat Scheme Fraud: मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राज्यसभा में सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई की जांच में प्राइवेट हाॅस्पिटलों के 562 करोड़ के 2.7 लाख दावे फर्जी पाए गए। राज्य की स्वास्थ्य एजेंसियां नियमित डेस्क मेडिकल ऑडिट के साथ-साथ फील्ड ऑडिट भी करती हैं। इसमें 1 हजार 114 हाॅस्पिटलों को पैनल से हटा दिया गया है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 549 हाॅस्पिटलों को सस्पेंड किया गया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है। क्या आयुष्मान योजना में प्राइवेट हाॅस्पिटल द्वारा फर्जी बिल बनाने के मामले सामने आए हैं? फर्जी बिल बनाने वाले हाॅस्पिटलों पर क्या कार्रवाई की गई है? सरकार ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत देश की आबादी के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के 12.37 करोड़ परिवारों के करीब 55 करोड़ लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर दिया जाता है। हाल ही में इस योजना में 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड के तहत शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ेंः क्रिमिनल औरतें जेल में कैसे हो रहीं प्रेग्नेंट? ममता बनर्जी के स्टेट में सलाखों के पीछे जन्मे 196 बच्चे

इन राज्यों में इतने रुपये के बिल फर्जी

सरकार ने बताया कि इस योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसके लिए राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई का गठन किया है। धोखाधड़ी विरोधी इकाई को 6.50 करोड़ दावों में से 562 करोड़ रुपये से अधिक के 2.7 लाख क्लेम फर्जी मिले हैं। बात करें राज्यवार आंकड़ों की तो सबसे अधिक फर्जी क्लेम यूपी से हैं। यूपी में 13 करोड़ 90 लाख रुपये के, पंजाब में 2 करोड़ 87 लाख, उत्तराखंड में एक करोड़ 57 लाख रुपये के, मध्यप्रदेश में 11 करोड़ 93 लाख रुपये और छत्तीसगढ़ में 12 करोड़ रुपये के बिल फर्जी पाए गए।

ये भी पढ़ेंः 39 लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी टीचर की गिरफ्तारी अवैध क्यों? कोर्ट ने दिए ये तर्क

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें