Gujarat Jai Soni making free tattoo of Lord Shri Ram in Ayodhya: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब सिर्फ 15 दिन रह गए हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सभी को निमंत्रण भेजा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट ने समारोह में शामिल होने के लिए 7 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें 3 हजार वीआईपी शामिल हैं। पूरे अयोध्या का माहौल भक्तिमय हो गया है।
इस बीच वहां एक जाने माने टैटू कलाकार रामभक्तों की अपने तरह से सेवा कर रहे हैं। वे भक्तों के हाथों पर मुफ्त में टैटू बना रहे हैं। वे श्रद्धालुओं के हाथों पर मुफ्त में श्री राम लिख रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग राम नाम का टैटू बनवाने के लिए उनके पास जा रहे हैं। मुफ्त में टैटू बनाने के उनके इस अभियान से दूसरे लोगों को भी रामभक्तों की मुफ्त में सेवा करने की प्रेरणा मिली है। अभी तक वे 200 रामभक्तों के हाथ पर श्रीराम का नाम लिख चुके हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। सैकड़ो लोगों ने उनसे टैटू बनवाने के लिए समय मांगा है।
ये भी पढ़ें-अमेरिका में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे
कौन है यह टैटू कलाकार
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के नवसारी जिले के इस फेमस टैटू आर्टिस्ट का नाम है जय सोनी। उनकी इस अनूठी पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। जय सोनी को 2017 में 67 घंटों तक लगातार टैटू बनाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली थी। इसके बाद देश समेत पूरी दुनिया ने उनका नाम जाना और उनकी प्रतिभा को पहचान मिली। सोनी ने इसे राम मंदिर के लिए अपनी तरफ से छोटा सा योगदान बताया है।
ये भी पढ़ें-सूरज पर लहराएगा तिरंगा, Aditya L-1 कुछ ही घंटे में सूर्य को कहेगा ‘नमस्ते’
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
31 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
41 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines