PM Modi Visit Dhanushkodi: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। वह अलग-अलग राज्यों में श्री राम मंदिर और भगवान राम से जुड़ी जगहों का दौरा कर रहे हैं। रविवार को इसी कड़ी में पीएम तमिलनाडु के धनुषकोडी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री कोठंडारामस्वामी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की और Arichal Munai भी गए। Arichal Munai वह जगह है जहां लंका जाने के लिए श्री राम सेतु का निर्माण किया गया था।
कोठंडाराम का मतलब होता है धनुष के साथ राम
जानकारी के अनुसार कोठंडाराम का मतलब होता है धनुष के साथ राम। सुबह प्रधानमंत्री श्री कोठंडारामस्वामी स्वामी मंदिर पहुंचे। बताया जाता है कि धनुषकोडी से लंका करीब 31 किलोमीटर आगे है। यहां से लंका के लिए वानर सेना ने राम सेतु बनाया था। इसके अलावा धनुषकोडी ही वह जगह है जहां विभीषण पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे। यहां उन्होंने श्री राम से शरण मांगी थी और मां सीता के बारे में बताया था। यहीं विभीषण ने रावण और उसकी ताकत के बारे में सारे भेद खोले थे।
सरयू नदी पर नावों के जरिए गश्त की जा रही है
जानकारी के अनुसार इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और दक्षिणी राज्य में रामेश्वरम में श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर गए थे। यहां पीएम ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और समंदर में पवित्र डुबकी लगाई थी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। 16 जनवरी से राम मंदिर उद्घाटन को लेकर अयोध्या में अलग-अलग अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 10 हजार सीसीटीवी हर जगह निगरानी कर रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी, लखनऊ जोन) पीयूष मोर्डिया ने कहा कि अयोध्या में ड्रोन और नाइट विजन कैमरा से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सरयू नदी पर नावों के जरिए गश्त की जा रही है। स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसी और सेना सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसबा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
8 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
9 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
10 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
11 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
11 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
13 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
13 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines