Ayodhya Ram Mandir Pran Patistha Program: अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण की तारीख फाइनल हो गई है। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस ऐतहासिक मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार करते हुए फोटो भी अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।
पीएम मोदी ने लिखा, ‘आज का दिन भावनाओं से भरा है। हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मिलने मेरे आवास पर आए थे। उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनूंगा।’ जय सियाराम!
22 जनवरी को होगी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी पीएम मोदी के अयोध्या आने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में करीब साढ़े 12 बजे विशेष अनुष्ठान होगा। उसी दिन भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
पीएम मोदी ने किया था शिला पूजन
2019 में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को 2.77 एकड़ जमीन शहर से बाहर दी गई। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर का शिला पूजन किया था। हाल ही में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया था कि 15 जनवरी से 24 जनवरी तक विशेष अनुष्ठान चलेगा। देश के सभी प्रमुख मंदिरों में भी आयोजन होंगे।
दशहरे पर पीएम मोदी ने कहा- भगवान राम आने ही वाले हैं
दशहरे पर पीएम मोदी ने दिल्ली में राम मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम आने ही वाले हैं। सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हम हर दिन धीरे-धीरे मरते हैं, गाजा के एक परिवार ने बताया कैसे बरस रहे इजरायली बम
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
18 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
41 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines