Gulmrag Jammu Kashmir Avalanche: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में पहाड़ों पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है, जिसके मलबे के नीचे टूरिस्ट दब गए। ताजा अपडेट के अनुसार, एक टूरिस्ट की मौत हो गई है, जिसका शव बरामद हुआ है। 2 विदेशी टूरिस्ट लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 2 टूरिस्टों को लोगों ने जिंदा मलबे के नीचे से निकाल लिया।
एवलांच होने की खबर मिलते ही बारामुला पुलिस मौके पर पहुंची। 18RR, HWUS और स्थानीय लोग भी टूरिस्टों को बचाने में जुटे। वहीं पहाड़ों से अचानक आई आपदा के कारण स्कीइंग कर रहे टूरिस्टों में भगदड़ मच गई थी, जिससे वे घायल हो गए। एवलांच गुलमर्ग के बैक कंट्री इलाके में हुआ, जहां आजकल काफी टूरिस्ट स्नोफॉल एन्जॉय करने पहुंचे हुए हैं।
हाईवे बंद होने से टूरिस्ट वापस नहीं जा पाए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमस्खलन होने की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को खिलान मार्ग पर हिमस्खलन हुआ। एक टूरिस्ट की मौत हुई है, वहीं कुछ स्कीयर्स फंसे हुए हैं, जिन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे भी ब्लॉक है।
रामबन-बनिहाल सेक्टर में जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं। ऊपर से पत्थर और चट्टानें गिरने के कारण हादसे होने का खतरा है। इसलिए हाईवे से आवाजाही बंद की गई है। हाईवे बंद होने के कारण कश्मीर घूमने आए टूरिस्ट जहां थे, वहीं फंस गए। इस दौरान स्नोफॉल एन्जॉय करने के चक्कर में एवलांच की चपेट में आ गए।
मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी की एडवाइजरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 2 दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी हुई है। 10 जिलों में हिमस्खलन होने की आशंका जताई थी। इसके चलते लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने को कहा गया था। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKDMA) ने गुरुवार सुबह को भी अपडेट जारी किया कि अगले 24 घंटों में मौसम खराब से खराब हो सकता है।
अनंतनाग और कुलगाम जिलों में टूरिस्ट 2 हजार फीट की ऊंचाई से ज्यादा ऊपर न जाएं, एवलांच होने का खतरा है। एडवाइजरी जारी करके कहा गया कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा, गांदरबल जिलों में लोग और टूरिस्ट अलर्ट रहें और पहाड़ों पर जाने से बचें।
खबर आगे अपडेट कर रहे हैं…
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines