हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Atal Bridge: साबरमती रिवरफ्रंट की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा 'अटल ब्रिज',

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: पीएम मोदी आज अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के पास बने ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव को भी संबोधित करेंगे। पर्यटकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने फुटओवर ब्रिज को ‘अटल ब्रिज’ का नाम दिया गया है।

आकषर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला यह पुल करीब 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है। इस पुल से पैदल यात्रियों के अलावा साइकिल सवार भी गुजर सकेंगे। 300 मीटर का यह पुल साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम की ओर को जोड़ता है।अटल ब्रिज का डिजाइन खुद में ही आकर्षण का केंद्र है। अटल ब्रिज की छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है। इस पुल के निर्माण में 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इस पुल का डिजाइन अपने आप में बहुत ही अलग है। यहां आने वाले लोग दो रास्तों के माध्यम से रिवरफ्रंट तक पहुंच सकते हैं।

bellevuehealthcare

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola