नई दिल्ली: असम के करीमगंज जिले के रहने वाला एक शख्स उस वक्त चर्चा में आ गया जब वह बोरी में सिक्के लेकर बाइक खरीदने शोरूम पहुंच गया। पेशे से कारोबारी शख्स न बताया कि उसने हाल के कुछ वर्षों में बाइक खरीदने के लिए रुपये जुटाए हैं जिससे उसने बाइक खरीदने की सोची।
करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी सुरंजन रॉय ने उक्त रकम से आखिरकार अपने सपनों की बाइक खरीद ली। शनिवार की शाम सुरंजन अपने मोहल्ले के पास स्थित टीवीएस शोरूम गया और शोरूम के कर्मचारियों से अपने सपनों की बाइक खरीदने की इच्छा जताई।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: छठ पर सस्ता हुआ गोल्ड, अब 30000 से भी कम में खरीदें एक तोला सोना
शोरूम के कर्मचारी बरनाली पॉल ने बताया कि सुरंजन रॉय शनिवार शाम को हमारे शोरूम आया था। उसकी इच्छा के अनुसार, हमने उसे अपाचे 160 4V बाइक दिखाई। बाइक को देखने के बाद उस व्यक्ति ने हमें बताया कि उसके पास 50,000 रुपये के सिक्के हैं और वह बाइक को फाइनेंस में खरीदना चाहता है। डाउनपेमेंट के रूप में 50 हजार की राशि जमा करना है।
पॉल ने कहा, “पहले तो हम सिक्कों से भरी बोरी को देखकर चौंक गए लेकिन बाद में हमने अपने मालिक से बात की तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।” सुरंजन रॉय के मुताबिक बाइक खरीदने के मकसद से उसने पिछले कुछ सालों से सिक्के बचाए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
9 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
10 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
11 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
14 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines