Assam Rescue Operation: असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में ‘Rat Hole’ खदान में फंसे 9 मजदूरों में से एक का शव बरामद हुआ है। वहीं, 8 लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई टीमें जुटी हुई हैं। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना की टीमें भी फंसे मजदूरों को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
खदान के अंदर जो पानी भरा था, उसमें कोयला मिल चुका है। नौसेना की टीम को अंदर की दृश्यता स्पष्ट नहीं दिख रही। इसकी वजह से गोताखोर सटीक अंदाजा नहीं लगा पा रहे कि अंदर की स्थिति क्या है? बुधवार को जो शव बाहर निकाला गया, इसके लिए गोताखोरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एक अधिकारी के अनुसार पानी इतना गंदा हो चुका है कि रिमोट से ऑपरेट होने वाले उपकरण भी अंदर काम नहीं कर रहे। खदान लगभग 310 फीट गहरी है, जिसमें भरे पानी को निकालने के लिए कई पंप लगाए गए हैं। बुधवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की एक विशेषज्ञ टीम भी मौके पर पहुंची है, जिसे ऐसे ऑपरेशंस में काम करने के लिए माहिर माना जाता है।
टीम ने पानी को बाहर निकालने के लिए बड़ा सबमर्सिबल पंप लगाया हुआ है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स की टीम के अनुसार उनके 5 लोग 8 जनवरी को विशेष C-130 हरक्यूलिस विमान के जरिए यहां पहुंचे हैं। टीम ने खदान के अंदर जो पंप लगाया है, उससे 150 फीट की गहराई पर प्रति मिनट 500 गैलन पानी बाहर निकाला जा सकता है।
खदान में लगभग 100 फीट पानी
फिलहाल 100 फीट पानी खदान से निकालना बाकी है। खदान के साथ मजदूरों ने चार छोटी सुरंगें बनाई थीं। एक कर्मचारी के मुताबिक कुछ सुरंगें सिर्फ तीन फीट ही चौड़ी हैं। यहां खड़ा रहना आसान नहीं है। बैठने पर सिर से सिर्फ 4-5 इंच ही ऊपर जगह बचती है। विशेष पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह के मुताबिक सुरंगों से पानी बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन पानी धरती से दोबारा रिसाव कर सुरंगों में भर रहा है। इसकी वजह से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines