Assam Congress MLA Aftabuddin Mollah arrested: असम के कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को पुलिस ने कथित तौर पर पुजारियों, नामघरिया और संतों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने डीजीपी जीपी सिंह के हवाले से बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था।
ये भी पढ़ें: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज, घर पर ‘कब्जे’ का आरोप
बीती चार नवंबर को कथित तौर पर दिया था विवादित बयान
दरअसल, असम के धेमाजी जिले में नाघरिया गांव है और यहां के निवासियों को नामघरिया कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, बीती चार नवंबर को कथित तौर पर कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पुजारी, नामघरिया और संतों को लेकर विवादित बयान दिया। अब इस मामले में विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला असम की जलेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: युवक की पिटाई से इतने गुस्साए आदिवासी, बंगाल के पंचायत मंत्री के घर बोला धावा, तोड़फोड़ की
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines