असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए. उनका एक वीडियो असम भाजपा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह मुस्लिमों की फ्रेम की गई तस्वीरों पर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे थे. विपक्ष ने इसे ‘नरसंहार का आह्वान’ बताया है.
असम भाजपा ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसे भारी हंगामे के बाद हटा दिया गया. वीडियो में कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई टोपी पहने हुए दिख रहे हैं, और एक मुस्लिम व्यक्ति की फ्रेम की गई तस्वीर है, इन दोनों की तरफ असम सीएम सरमा बंदूक तानकर गोली मारते हुए दिख रहे हैं. जिस दीवार पर फोटो टंगी थी, उस पर लिखा है, ‘नो मर्सी’ यानी कोई दया नहीं. पोस्ट का कैप्शन ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ लिखा गया था.
यह भी पढ़ें : ‘गोगोई ने पाकिस्तान को वैध बनाने का किया प्रयास’, CM हेमंत बिस्वा ने कांग्रेस सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
इसे कांग्रेस ने ‘नरसंहार का आह्वान’ करार दिया है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एक पोस्ट में लिखा, ‘यह नरसंहार के आह्वान के अलावा और कुछ नहीं है. एक ऐसा सपना जिसे यह फासीवादी सरकार दशकों से संजोए हुए है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘यह कोई सामान्य वीडियो नहीं है जिसे ट्रोल कंटेंट मानकर नजरअंदाज कर दिया जाए. यह शीर्ष स्तर से फैलाया गया जहर है.’
साथ ही उन्होंने न्यायपालिका से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये तो उम्मीद नहीं है कि पीएम मोदी इसकी निंदा करेंगे या कोई कार्रवाई करेंगे. लेकिन न्यायपालिका को कार्रवाई करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : CM हिमंत बिस्वा पर दर्ज होंगी 100 FIR? जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने क्यों खोला मोर्चा
कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, ‘भाजपा के असम के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जो अल्पसंख्यकों पर हमले और ‘पॉइंट-ब्लैंक’ हत्या का महिमामंडन करता दिख रहा है. यह बेहद घृणित और विचलित करने वाला है. इसे रैंडम ट्रोल कंटेंट कहकर खारिज नहीं किया जा सकता. यह सामूहिक हिंसा और नरसंहार के आह्वान के समान है.’
साथ ही कहा गया है, ‘यह इस फासीवादी सरकार का असली चेहरा है. जिसने दशकों से इस नफरत को पाला है. और पिछले 11 वर्षों में इसे सामान्य बनाने की कोशिश की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज में दुश्मनी और जहर फैलाने वाले इस कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.’
यह भी पढ़ें : असम चुनाव से पहले NDA में हलचल, अमित शाह ने साधा विकास और गठबंधन का समीकरण
ममता बनर्जी की टीएमसी ने भी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है, ‘यह वही व्यक्ति है जिसने पहले लोगों से रिक्शा किराया कम देकर अल्पसंख्यकों को परेशान करने को कहा था. लेकिन अब, क्रूरता बड़े स्तर पर पहुंच गई है. वे खून के प्यासे हैं, और संस्थानों को उन्हें रोकने की चुनौती दे रहे हैं.’
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines