शुक्रवार, 11 अप्रैल को असम में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई थी, लेकिन सही समय पर इनपुट मिलने के बाद सरकार तुरंत एक्शन में आ गई और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए असम पुलिस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमें पहले से ही खुफिया जानकारी मिल गई थी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सरमा ने कहा, “कल शुक्रवार था और हमारे पास पुख्ता खुफिया जानकारी थी कि असम में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा विरोध के चलते किसी प्रकार की अशांति हो सकती है। यह जानकारी हमें पांच दिन पहले ही मिल गई थी। इसके बाद असम पुलिस ने सक्रिय होकर अल्पसंख्यक समुदाय के हर एक नेता से संपर्क किया।”
CM ने की पुलिस की तारीफ
उन्होंने आगे बताया कि जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने मस्जिदों और समुदाय के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। असम पुलिस ने बीते पांच दिनों में व्यापक स्तर पर काम किया। शुक्रवार का दिन बेहद संतोषजनक रहा क्योंकि पूरे राज्य में शांति बनी रही। केवल तीन स्थानों पर हल्के विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें प्रत्येक जगह करीब 150 लोग शामिल थे।
असम पुलिस की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह शांतिपूर्ण वातावरण असम पुलिस की व्यापक रणनीति और संवाद का परिणाम है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का भी आभार प्रकट करता हूं। कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम आने वाले समय में भी इस स्थिति को बनाए रखेंगे।”
सोशल मीडिया पर भी लिखा था पोस्ट
इसी दिन सीएम सरमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा था, “लगभग 40% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद असम में आज पूरी तरह से शांति बनी रही, केवल तीन स्थानों पर मामूली विरोध प्रदर्शन हुए, जहां 150 से अधिक लोग नहीं थे। वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ यह प्रदर्शन हुए। शांति बनाए रखने में असम पुलिस के ज़मीनी काम के लिए उन्हें बधाई।”
इस पर असम पुलिस ने जवाब दिया, “सर, आपके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम असम के हर नागरिक के लिए शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
31 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
33 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
48 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines