Asaduddin Owaisi Speech In Lok Sabha : लोकसभा में भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर बहस हो रही है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का मुद्दा उठाया। इसे लेकर उन्होंने मोदी सरकार को घेरा और कहा कि इस बिल का मकसद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को छीनना है।
संसद में क्या बोले ओवैसी?
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि अनुच्छेद 26 पढ़ें, यह धार्मिक संप्रदायों को धार्मिक और धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए संस्था स्थापित करने और बनाए रखने का अधिकार देता है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वक्फ का संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री को कौन पढ़ा रहा है? उन्हें अनुच्छेद 26 पढ़वाएं। लक्ष्य वक्फ संपत्तियों को छीनना है। आप इसे अपनी ताकत के आधार पर छीनना चाहते हैं।
यह भी पढे़ं : Video: ‘देश में अब नहीं होंगे दंगे’, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के ‘सुप्रीम’ फैसले पर क्या बोले ओवैसी?
‘इस संसद को खोदने के बाद क्या ये मेरी हो जाएगी’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अनुच्छेद 25 की बातें प्रोफेसनल हैं। आज मेरी बेटियों को सरकारी संस्थानों में हिजाब पहनने से रोका जा रहा है तो प्रोफेसनल कितना सफल रहा? हरियाणा और राजस्थान में गौरक्षकों को पुलिस जैसे अधिकार दिए गए। उन अधिकारों का दुरुपयोग मॉब लिंचिंग के लिए किया गया। बंगाल के साबिर मलिक को पीट-पीटकर मार डाला गया, बाद में पता चला कि उसने गोमांस नहीं खाया था। जुनैद और नासिर को जिंदा जला दिया गया। आज मुझसे पूछा जा रहा है कि क्या 500 साल पहले कोई मस्जिद थी। अगर मैं इस संसद को खोदूं और कुछ मिल जाए तो क्या यह मेरी हो जाएगी?
8 अगस्त को संसद में पेश हुआ था ये बिल
आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में 8 अगस्त को वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया था। संसद में ये बिल पेश होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने का फैसला लिया गया। मुस्लिम पक्ष ने भी इसका विरोध जताया।
यह भी पढे़ं : ‘अधिक बच्चे पैदा करने वालों को 1500 रुपये देंगे क्या’? भागवत के 3 बच्चों वाले बयान पर क्यों भड़के ओवैसी?
जानें विपक्ष ने क्या लगाया था आरोप?
इसे लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि मुसलमानों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं किया था, इसलिए उनकी सीटें कम हो गईं। ऐसे में भाजपा ने मुस्लिमों से बदला लेने के लिए वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इससे पहले भी ओवैसी ने कहा था कि सरकार वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को खत्म करके उस पर कब्जा करना चाहती है।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines