हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रंप के टैरिफ पर भड़के औवेसी, कहा-अमेरिका दे रहा धमकी, कब सामने आएंगे पीएम मोदी

Asaduddin Owaisi on Donald Trump Tariff: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमेरिका ये नहीं समझता कि वैश्विक व्यापार कैसे काम करता है। उन्होंने कहा कि चूंकि हमने रूस से तेल खरीदा है तो अमेरिका हमें टैरिफ की सजा दे रहा है।

विज्ञापन
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी।

Asaduddin Owaisi on Donald Trump Tariff: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि अमेरिका एडिशनल टैरिफ लगाकर इंडिया पर खुलेआम अपनी धौंस जमा रहा है। उन्होंने कहा कि एडिशनल टैरिफ से भारतीय निर्यातकों पर बोझ बढ़ेगा और ये सरकार की नाकामी के कारण हुआ है।

ओवैसी ने कहा कि एडिशनल टैरिफ लगाने के बाद अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो गया है। उनका कहना था कि इससे भारतीय निर्यातकों, छोटे व्यवसायों और नौकरियों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचेगा। जिससे भारत की अर्थव्यवसथा बिगड़ेगी।

अमेरिका को नहीं आता वैश्विक व्यापार, रूस से तेल खरीदने की दे रहा सजा

एआईएमआईएम ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ये नहीं समझता कि वैश्विक व्यापार कैसे काम करता है। उन्होंने कहा कि चूंकि हमने रूस से तेल खरीदा है तो अमेरिका ने भारत पर एडिशनल 25 फीसदी और टैरिफ लगा दिया।

विज्ञापन

पीएम मोदी चुप क्यों, क्या अपने धनी मित्रों को पहुंचा रहे लाभ?

असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और पीएम मोदी इस मामले में चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि क्या जब अमेरिका पूरे 56% का टैरिफ लगा देगा तभी पीएम अपना 56 इंच का सीना दिखाएंगे। बता दें 7 अगस्त से भारत पर 25% और 27 अगस्त से एडिशनल 25% टैरिफ लागू होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने धनी मित्रों को लाभ पहुंचा रही है।

फेल साबित हुई विदेश नीति

औवेसी ने कहा कि इससे भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को रोकने और रोजगार पर काफी असर पड़ेगा। वहीं, ट्रंप के टैरिफ पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की विदेश नीति बुरी तरह फेल रही है। भारत को चीन का बहिष्कार करने के लिए कहा गया था, फिर भी सरकार ने आधिकारिक यात्राओं और व्यापार की अनुमति दी। जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Donald Trump Tariffs: ‘अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं…’, ट्रंप ने भारत को दी धमकी, बोले- बहुत कुछ देखने को मिलेगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola