Asaduddin Owaisi On I.N.D.I.A Bade Chaudhariyon Ka Club: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश में गैर कांग्रेस-गैर भाजपा सरकार की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन INDIA बड़े चौधरियों का क्लब है। उसमें एक संभ्रांत किस्म के चौधरी बैठे हैं। वे हमें गाली देते हैं। हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। कांग्रेस ने करीब 50 सालों तक देश पर शासन किया। भाजपा भी करीब 18 साल सत्ता में रही। देश को अब तीसरी सरकार की जरुरत है।
31 अगस्त को विपक्षी की मुंबई में बैठक
दरअसल, I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) 26 विपक्षी पार्टियों का गठबंधन है। अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले यह गठबंधन पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ एकसाथ आया है। पटना और बेंगलुरु में दो मीटिंग हो चुकी है। तीसरी मीटिंग 31 अगस्त को मुंबई में होनी है। जिसमें सीट बंटवारे को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।
हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं
असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उनसे INDIA में शामिल होने के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। असल में वे हमें गाली देते हैं। उन्होंने यूपी की पूर्व सीएम मायावती, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव का उदाहरण दिया, जो विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल नहीं हैं।
चीन के पीछे क्यों भाग रहे पीएम मोदी?
ओवैसी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और चाइनीज राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि चीन के विदेश मंत्रालय ने खुलासा किया कि पीएम मोदी बात करना चाहते थे। लेकिन हमारे विदेश सचिव ने कुछ और बयान दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति के पीछे क्यों भाग रहे हैं? लद्दाख सीमा पर जो रहा है, उससे देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है? ओवैसी ने 2000 किमी वर्ग क्षेत्र के नुकसान पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़ें: रोवर प्रज्ञान को चंद्रमा पर मदद कर रहे स्पेशल-26, ISRO ने VIDEO में दिखाया कैसे पैदा हो रही बिजली
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
12 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
21 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines