Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली के सरकारी बंगले में खिड़की के शीशे टूटे पाए गए। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पथराव जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। 2014 के बाद ऐसी चौथी घटना है, जब ओवैसी के घर के शीशे टूटे मिले हैं। अब दिल्ली पुलिस इस बात का पता लगा है कि इसमें कोई सत्यता है या साजिश है? फिलहाल ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना किसी भाजपा के बड़े नेता के साथ हुई होती तो आसमान सिर पर उठा लिया जाता।
असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बहाने मुस्लिम कार्ड खेला है। उनका कहना है कि एक तरफ मुस्लिमों के घरों को बुल्डोजर से ढहाया जा रहा है। दूसरी तरफ एक सांसद के घर पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। इसका असर देश पर अच्छा नहीं होगा।
क्या देश में कानून या अदालत नहीं?
असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा के नूंह में बृजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हुई हिंसा पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक नूंह में बुल्डोजर एक्शन की कोई निंदा नहीं की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या में देश में कानून या अदालत नहीं है? ओवैसी ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी एक समुदाय को टारगेट करने के लिए कोई अप्रिय बात नहीं करेंगे।
आखिरी बार फरवरी में हुई थी पत्थरबाजी
दिल्ली में ओवैसी का सरकारी घर अशोक रोड इलाके में है। आखिरी बार ओवैसी के दिल्ली वाले सरकारी घर पर 20 फरवरी को पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। एडिशनल डीसीपी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की और सबूत जुटाए थे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ें, निश्चित रूप से जीतेंगी, संजय राउत का दावा
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के चांदनी चौक में आज नितिन नवीन की पदयात्रा
27 mins agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
10 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
10 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
11 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
12 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines