Asaduddin Owaisi on Waqf Bill: देश में वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ है। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच एआईआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मानते हैं कि वे इस तरह के कानून बनाकर मुस्लिम समुदाय को डरा सकते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि पीएम मोदी या भाजपा सरकार हमसे वक्फ के तहत जमीन नहीं छीन सकती।
असदुद्दीन ओवैसी ने ये बातें कर्नाटक के रायचूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। ओवैसी ने कहा कि ये लोग समझ रहे हैं कि मुस्लिमों को ये कानून बनाकर डराया जाएगा। पीएम मोदी और मोदी सरकार हमसे एक इंच जमीन भी नहीं छीन पाएगी। ये काला कानून है। ये संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 के खिलाफ है। जोकि चैप्टर 3 का अधिकार है।
ये भी पढ़ेंः अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा कदम, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के एयरपोर्ट्स की होगी निगरानी
ओवैसी ने आगे कहा कि हम रायचूर के हिंदू भाइयों को संदेश देना चाहते हैं कि आपको एंडोवमेंट बोर्ड में हिंदू सदस्य बन सकता है तो मुस्लिमों को वक्फ में कैसे गैर मुस्लिम सदस्य बनेगा?
असंवैधानिक है यह कानून
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि वक्फ कानून में पांच साल के प्रावधान पर सवाल उठाए गए हैं। ये 5 साल के मुसलमान का कानून क्या है? ये 5 साल का नियम कहां से लगाया गया है। बता दें कि ओवैसी वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे गांधी की तरह इस बिल को फाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से वक्फ बोर्ड कमजोर होगा। यह कानून असंवैधानिक है।
ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में राजा रघुवंशी जैसा मामला: 5 बार बच निकला था तेजेश्वर, दुल्हन और मां के एक ही प्रेमी से थे संबंध
संबंधित खबरें
INDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
38 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
57 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: हारे हुए लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं- नितिन नवीन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines