Arvind Kejriwal Resignation BJP Reaction: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने अगले 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। केजरीवाल के इस बयान से राजधानी समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि बीजेपी का कहना है कि इस्तीफे की पेशकश केजरीवाल का महज एक पीआर स्टंट है।
प्रदीप भंडारी ने किया पलटवार
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया है कि केजरीवाल समझ गए हैं दिल्ली की जनता के बीच उनकी छवि काफी खराब हो गई है। इसे सुधारने के लिए उन्होंने तगड़ा पीआर स्टंट चला है। अब वो दिल्ली की जनता के बीच कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री की बजाए कट्टर भ्रष्ट नेता बन गए हैं। आज आम आदमी पार्टी को देश भर में भ्रष्ट कहा जा रहा है। अब इस पीआर स्टंट की मदद से वो अपनी छवि बेहतर करना चाहते हैं। वो सोनिया गांधी मॉडल अपनाने वाले हैं। सोनिया गांधी ने जिस तरह से मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर सरकार चलाई थी। केजरीवाल भी उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्हें पता है कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी हार सकती है। दिल्ली के लोग अब केजरीवाल के नाम पर वोट नहीं देंगे। इसलिए अब वो कोई दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं।
3 महीने पहले ही जनता ने सुनाया फैसला
बीजेपी नेता मजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि केजरीवाल के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के आधार पर जमानत दी थी। उन्होंने 2 दिन बाद इस्तीफा देने की बात कही है और जनमत हासिल करने के बाद वो फिर से दिल्ली की गद्दी पर बैठेंगे। इसे बलिदान नहीं कहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीएम की ड्यूटी करने से रोका है। ऐसे में उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लोगों ने आपको 3 महीने पहले ही अपना फैसला सुना दिया था, जब लोकसभा चुनाव के दौरान आपने ‘जेल और बेल’ का नारा दिया था।
जेडीयू प्रवक्ता ने दिया बयान
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आपको सीएम ऑफिस जाने से मना कर दिया है। आप कहते हैं कि जेल में मेरा आत्मबल बढ़ता है, तो जमानत क्यों दाखिल किया? सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के कारण आपके पास कोई और चारा नहीं है। इसलिए आपने कहा कि हम इस्तीफा दे देंगे। यह मजबूरी में लिया गया फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया है।
कांग्रेस ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी केजरीवाल पर बरस पड़े हैं। उनका कहना है कि दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। हम काफी समय से कह रहे थे कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
‘आप’ नेताओं ने दिया रिएक्शन
विपक्षी दल अरविंद केजरीवाल को घेरते नजर आ रहे हैं, तो वहीं आप आदमी पार्टी के नेता खुलकर केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं। AAP नेताओं का कहना है कि केजरीवाल का फैसला बिल्कुल सही है।
यह भी पढ़ें- ‘और इन्हें वक्फ की इमारत चाहिए’, ताजमहल को लेकर ASI पर भड़के ओवैसी, बोले- 10वीं पास हो नहीं पाए…
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines