हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
Jammu Kashmir

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुंछ जिले में सोमवार की रात घुसपैठियों का एक गुट नियंत्रण रेखा (LOC) पार से भारतीय सीमा की तरफ बढ़ता दिखा। सेना और पुलिस की अलर्ट टुकड़ियों ने उन्हें ललकारा तो घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी में एक आतंकी का शव मिला है। साथ ही हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। जवान अलर्ट मोड में हैं।

एक आतंकी पुंछ में नदी में गिरा और बह गया

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ नदी के पास नियंत्रण रेखा के पार से रविवार की रात सेना ने अपनी ओर बढ़ते हुए आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की सतर्क टुकड़ियों ने घुसपैठियों को घेर लिया। दौरान जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरे आतंकवादी को पुंछ नदी में गिरते हुए देखा गया।

तलाशी अभियान में घटनास्थल से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। सेना ने मैगजीन के साथ एक एके 74 राइफल, ग्यारह राउंड और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: लड़ाई-झगड़े से ऊपर उठिए, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली के CM और LG को निर्देश; संविधान पीठ के पास जाएगा केंद्रीय अध्यादेश का मुद्दा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें