Kerala Chief Minister vs Governor : केरल में प्रदेश सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तनातनी बुधवार को और तेज हो गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पी विजयन और उनके मंत्रियों को शर्म नहीं आती। वहीं, विजयन ने पलटवार करते हुए कहा कि खान को पहले से ही लोग अवसरवादी कहते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल को एक राज्यपाल की तरह व्यवहार करना चाहिए। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कुछ भी कर सकते हैं, किसी को भी चुनौती दे सकते हैं या जो चाहे कह सकते हैं।
विजयन ने कोट्टयम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि खान को केवल वही करना चाहिए जिसकी अनुमति संविधान के तहत उनके कार्यालय को मिली है। उन्हें अपने पद का अपमान नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अच्छा होगा अगर आरिफ मोहम्मद खान इसे समझें और उसी हिसाब से काम करें। राज्यपाल की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए विजयन ने कहा कि अगर खान के राजनीतिक इतिहास को देखा जाए तो कई लोग यह बात कहते रहे हैं कि वह एक अवसरवादी थे।
‘केरल में अवसरवादी लोगों की चाल नहीं चलने वाली’
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे देश ने अनुभव किया है कि अवसरवादी लोग कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन मैं बस इतना कहूंगा कि केरल में ऐसा करने की कोशिश न करें। राज्यपाल के वाहन पर बीते दिनों हुए कथित हमले को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यपाल को इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए कि मानो वह सबको डरा सकते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि इस तरह की चाल केरल में काम नहीं करने वाली। वह ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे उनके पास कोई बड़ी ताकत है या वो कुछ भी कर सकते हैं।
खान ने लगाया था सीएम पर साजिश रचने का आरोप
बता दें कि बीते दिनों राज्यपाल खान ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री उन्हें शारीरिक चोट पहुंचाने के लिए साजिश रच रहे हैं। उन्होंने यह दावा तब किया था जब स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को घेर लिया था। खान ने आरोप लगाया था कि इस दौरान मुख्यमंत्री के कहने पर पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को उनके वाहन के पास पहुंचने दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही साजिश रची जा रही हो तो पुलिस भी क्या करेगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने उठाए संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
ये भी पढ़ें: संसद में घुसे शख्स की सांसदों ने की जमकर धुनाई
ये भी पढ़ें: बंगाल में TMC नेता के दामाद की गोली मारकर हत्या
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines