AP Jithender Reddy: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, मशहूर नेता कांग्रेस में शामिल
---विज्ञापन---
AP Jithender Reddy Joins Congress: मध्य प्रदेश के बाद अब तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। एपी जितेंदर रेड्डी अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस प्रभारी दीपा दास मुंशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कल बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर व्यक्त की चिंता
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में जितेंदर रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि राज्य नेतृत्व में बदलाव से पार्टी को गंभीर नुकसान हुआ। जहां हमें 119 विधानसभा सीटों में से 25 सीटें जीतनी चाहिए थी, वहां हम महज 8 सीटें ही जीत पाए।
इससे पहले, मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे सीधी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यहां से बीजेपी ने डॉ. राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। इससे वे काफी नाराज थे। उन्होंने कहा कि राजनीति मेरे लिए सेवा है, धन कमाने का जरिया नहीं।